@ विजय कुमार
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने झंडा दिखा कर किया मैराथन दौड़ का उद्घाटन
भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं में भरा जोश
कतरास। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के तहत कतरास गढ़ रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में रविवार को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मैराथन दौड़ का उद्घाटन किया। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने युवाओं के प्रेरणाश्रोत शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं में जोश भरा। चंद्रप्रकाश चौधरी ने मैराथन दौड़ के उद्घाटन प्रतिभागियों को हरा झंडा दिखा कर किया।
मैराथन दौड़ में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर कहा कि गिरिडीह क्षेत्र के सभी विधानसभा और प्रखंड स्तर पर खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इनडोर आउटडोर खेल को शामिल किया गया है। खेल महोत्सव का उद्देश्य है कि युवा खेल से जुड़े और जो प्रतिभावान खिलाड़ी होंगे उन्हें आने वाले समय में बेहतर सुविधा मुहैया करा कर प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि वे अपनी प्रतिभा से जिला और देश के नाम रौशन कर सकें।
बाघमारा क्षेत्र में सभी खेलों के विजेताओं को 23 दिसंबर को पोलो ग्राउंड बाघमारा में आयोजित समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

