झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की सरगर्मी बढ़ी – जितेंद्र कुमार

Local

जितेंद्र कुमार

धनबाद। डेप्युटी सॉलिसिटर जनरल ऑफ झारखंड सह बार काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य प्रशांत कुमार सिंह जोरदार भ्रमण धनबाद बार के विभिन्न बेचों में आज किए। बताते चले कि प्रशांत कुमार सिंह पिछले सत्र में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए एडवोकेट की विभिन्न मांगों को जोरदार ढंग से उठाकर सुविधा उपलब्ध करवाई थी। साथ ही साथ विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधिमंडल के रूप में प्रतिनिधित्व किया। विदेशों में भारत की विधिक व्यवस्था को बताने का काम किया साथ ही भारत के विधिक सेवा में आमूल परिवर्तन के लिए सुझाव चेयरमैन को दिया। । बार काउंसिल ऑफ इंडिया चेयरमैन सह राज्य सभा सांसद मनन कुमार मिश्र के साथ विदेशों में डेलिगेशन के रूप जाकर भारत के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया। कानून एवं विधिक केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से दिल्ली जाकर मनन कुमार मिश्र के साथ विधिक व्यवस्था में आमूल परिवर्तन कर विधिक सेवा को और मजबूत बनाने की मांग की। भारत के कई ऐसे राज्य है जो पिछड़ा राज्य है वहां विधिक सेवा के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए मार्गदर्शन दिया। । कुल मिलाकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के साथ विधिक सेवा में महत्वपूर्ण कार्य प्रशांत कुमार सिंह लगातार कर रहे हैं। जहां तक झारखंड की बात है तो झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंचकर प्रशांत कुमार सिंह स्थिति को समझा । जिलों के सिविल कोर्ट में अधिवक्ता गणों के बीच समन्वय स्थापित कर विधिक सेवा पर कार्यशाला आयोजित करने का मार्गदर्शन दिया । अधिवक्ता गणों में उत्साह भरने के लिए बैठक की और कार्य को संपादित करने की प्रेरणा दी। जो अधिवक्ता कदम रखें है वैसे नव युवा अधिवक्ता गणों के लिए स्टाइपेंड की व्यवस्था की मांग बार काउंसिल ऑफ इंडिया चेयरमैन सह राज्य सभा सांसद मनन कुमार मिश्र के सामने राखी। साथ ही अधिवक्ता गणों के विभिन्न प्रकार की सुविधा जैसे पेंशन, पारिवारिक मेडिकल सुविधा, महिला अधिवक्ता गणों के लिए हर सिविल कोर्ट में सुविधा बहाल करना , क्लाइंट्स के बैठने के लिए हॉल में हर सुविधा बहाल करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को झारखंड के हर जिलों में बहाल करने की वकालत की। साथ ही अधिवक्ता गणों के लिए आपातकालीन फंड की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करना जैसे कार्य की वकालत प्रशांत कुमार सिंह ने मनन कुमार मिश्र से की और कहा इन सभी सुविधा बहाल करने की दिशा में सहमति प्रदान करें। प्रशांत कुमार सिंह कहते है आज झारखंड के हर जिलों में विकास की जो योजना प्रारंभ की गई है उसे आगे लेकर जाने की जरूरत है। श्री सिंह धनबाद कोर्ट के विभिन्न भवनों में भ्रमण कर अधिवक्ता गणों से मिलकर आश्वस्त किया कि जो कार्य अधूरा है वह कार्य प्रणाली में है जरूर पूरा होगा। आप सभी अधिवक्ता गणों से सहयोग की जरूरत है। चुकी धनबाद मेरा गृह क्षेत्र है और आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ा हु और आप सभी के लिए सामने खड़ा हूं और आगे आप सभी से सहयोग मांग रहा हूं। आपका भाई और पुत्र के रूप में आप सभी के सामने खड़ा हूं और आप सभी अधिवक्ता से सहयोग और आशीर्वाद मांग रहा हूं। धनबाद बार में जो विकास की जो योजना अधूरी है उसे जरूर पूरा करूंगा। आज नव अधिवक्ता ,महिला अधिवक्ता के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता गण मेरे परिवार के रूप में है ।। आप सभी के सहयोग से बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य से डेप्युटी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया की जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहा हूं यह सब आपका है इसे संवार कर आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी भी आपकी है। धनबाद सिविल कोर्ट के सभी भवनों में अधिवक्ता गणों ने प्रशांत कुमार सिंह का स्वागत किया और श्री सिंह के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही आगे भी कार्य को अच्छे तरह से करने का आश्वासन भी देने का काम किया। चुकी आगे देखना दिलचस्प होगा कि पिछले सत्र में किए गए कार्यों को अधिवक्ता गण किस रूप में देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *