सांसद खेल महोत्सव का सावित्री देवी ने किया भव्य उद्घाटन

Local

धनबाद। धनबाद के हीरापुर पार्क मार्केट मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने वालीबॉल खेल कर किया। सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि प्रियंका पाल, प्रियंका रंजन, संजय झा, नरेंद्र त्रिवेदी, बसंती देवी, प्रेम महतो, बॉबी पाण्डेय शामिल थी।


सावित्री देवी ने मौके पर कहा कि सफल जीवन के लिए शारीरिक और मानसिक दक्षता की जरूरत होती है। किसी भी खेल में शारीरिक और मानसिक दक्षता बढ़ती है। सभी प्रतिभागी अपने कुशल खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। सभी प्रतिभागियों को ढेरों शुभकामनाएं।
रजनीश तिवारी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
अजय सिन्हा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य का नव द्वार खोलने में सफल होगा।
प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों में उत्साह दिख रहा है और इसमें महिला खिलाड़ियों की भूमिका उत्साहवर्धक है।


कार्यक्रम का प्रभारी रजनीश तिवारी और अजय सिन्हा ने कुशलता से कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ने किया।
मौके पर प्राची विश्वकर्मा, नीलू झा, कोमल देवी, सूरज कुमार पासवान, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, सूरज विश्वकर्मा, अरविंद चौहान, मधुकांत सहाय, ईशान झा, ब्यूटी देवी, अजय तिवारी, चंद्रशेखर मुन्ना, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *