2026 में एयरपोर्ट लेकर रहेंगे हम: स्वयंसेवी संस्थाएं
धनबाद। रेलवे ऑडिटोरियम धनबाद में मिशन एयरपोर्ट समूह के द्वारा धनबाद जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रित कर धनबाद में एयरपोर्ट के लिए समर्थन मांगा गया। जिसमें एक स्वर में सभी स्वयंसेवी संस्थाओं ने धनबाद में एयरपोर्ट के लिए समर्थन दिया। जिसमें मुख्य रूप से जय धरती मां फाउंडेशन, संकल्प एजुकेशन फाऊंडेशन, राजपूत एकता मंच, युवा मंच, मुस्कान फाऊंडेशन, हैप्पी लाइफ फाउंडेशन , नव संकल्प मंच, वियर्ट लाइफ फाउंडेशन , मॉडल फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड, यश लोक , क्लिनी लैब , आविष्कार डायग्नोस्टिक, आदि ने समर्थन दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद के जाने-माने समाजसेवी बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, समाजसेवी अनिल कुमार जैन, राधेश्याम गोस्वामी, मंजीत सिंह , श्वेता किन्नर, मनोज सिंह, रवि कुमार निषाद ,सहदेव महतो ,रंजीत कुमार, डॉ रविंद्र विश्वकर्मा , पंकज सिंह, मानस रंजन पाल, जितेंद्र कुमार, हिमांशु मिश्रा ,प्रवीण कुमार सिंह, आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी संस्थाओं ने अनिल कुमार जैन की इस पहल को सराहना करते हुए कहा हम सभी संस्थाएं जो अलग-अलग क्षेत्र में काम करते हैं अलग-अलग प्रकार के फूल हैं जबकि अनिल कुमार जैन जी इस फूलों को गुथकर माला बनाने वाले धागा हैं ।सभी ने एयरपोर्ट नहीं रहने से होने वाली समस्याओं को अपने बीच रखा और उसका निदान के लिए एयरपोर्ट की मांग तेज करने की अपील की ।
यह मांग पुरी धनबाद की जनता को समर्पित है और इसमें उन्हें बढ़-चला का हिस्सा लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था, ऑटोमोबाइल सेक्टर, डॉक्टर्स , इंजीनियर, एडवोकेट को मिशन एयरपोर्ट समूह की ओर से उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं सोल देकर सम्मानित किया गया।

