ठंड से कोई जीवन हारे नहीं – लक्ष्मी देवी
धनबाद। धनबाद के भूली खेरकाबाद काली मंदिर के समीप मंगलवार को देव सेना के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच सन्नी केसरी के नेतृत्व में कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में कनकनी और ठंड ने गरीब असहाय वर्ग के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। इस ठंड में कोई जीवन हारे नहीं इसके लिए देव सेना द्वारा कम्बल वितरण किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के लिए धनबाद के सफल व्यवसायी सह समाजसेवी एल बी सिंह और कुंभ नाथ सिंह जी का आभार व्यक्त करती हूं। जिनके प्रयास से आज कुछ जीवन को ठंड से लड़ने का आधार मिला।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि समाज में आज भी एक वर्ग वंचित और सुविधा के अभाव से जूझ रहा जिसकी मदद को हाथ बढ़ाना चाहिए। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।
मौके पर सुरेश राम, पवन कुमार, सन्नी कुमार, मुन्नी देवी, कुसुम देवी, पूजा देवी राजकुमार चौहान, गूंजा कुमार, विनोद कुमार, करण कुमार आदि मौजूद थे।

