धनबाद। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर निरंतर हो रहे अत्याचार, हिंसा एवं अमानवीय कृत्यों के विरोध में मंगलवार को भाजपा मनईटांड़ मंडल द्वारा मनईटांड़ गोल बिडिंग से बिरसा चौक बैंकमोड़ तक एक सशक्त आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया । इस अवसर पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया तथा कैंडल प्रज्वलित कर दिवंगत दीपू चंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष इंद्रभूषण कुशवाहा, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, संजय कुशवाहा, निर्मल प्रधान सहित सैकड़ों सनातन धर्मावलंबी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मौके पर धनबाद विधायक राज सिंहा ने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। पूरा राष्ट्र पीड़ित हिंदू समाज के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

