अटल जयंती को लेकर विधायक राज सिंहा ने अटल पार्क का किया निरीक्षण

Local


भूली। भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल पार्क में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 101 वीं जयंती मनाने को लेकर धनबाद विधायक राज सिंहा ने अटल पार्क का निरीक्षण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश दिया।
मौके पर राज सिंहा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा प्रेरणाश्रोत बने रहेंगे। उनके जयंती अवसर पर उनके विचारों को आत्मसात किया जाना चाहिए। अटल जी का जयंती धूमधाम से भूली में मनाया जाता है इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
मौके पर नव नियुक्त भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, इंद्रकांत झा, ललन मिश्रा, सतेंद्र ओझा, पवन दास, बबलू सिंह, सुमन कुमार सिंह, ओम प्रकाश झा, प्रयागराज रविदास, सतेंद्र कुमार सिंह, मनोज मालाकार, संकट मोचन पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *