अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

Local


भूली। भूली के अटल स्मृति पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का 101 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री, पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिंहा, जिलाध्यक्ष श्रवण राय का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी अपने जीवन में सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए जाने जाते हैं। उनके ज्ञान का कायल विपक्ष के नेता भी रहे। घरेलू और विदेशी मामलों के जानकर और देश को परमाणु परीक्षण कर विश्व पटल पर शक्ति प्रदान की। अटल जी के विचारों को आत्मसात किया जाना चाहिए।


धनबाद विधायक राज सिंहा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपने राजनीतिक जीवन में कठोर निर्णय लेने और देश को विकास के पथ को नई दिशा दी। महिलाओं को सम्मान दिया । युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत रहे। आज भी अटल जी की बातें हमे प्रेरणा देती है। उनके शब्द हमेशा ऊर्जावान रहेंगे।


कार्यक्रम को चंद्रशेखर सिंह, इंद्रकांत झा, मुकेश सिंह, उमेश्वर झा, गीता सिंह, श्रीनिवास सिंह, सतेंद्र ओझा, , रंजय सिंह, पंकज सिंहा, रवि सिंहा , वीरू हांसदा, मनोज मालाकार, निर्मल प्रधान, मानस प्रसून, अर्चना सिंह, बीटीए प्रबंधक आनंद प्रकाश, ललन मिश्रा, जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सुमन कुमार सिंह ने संबोधित किया।
कार्यक्रम को लेकर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का 101 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर 150 जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।


मौके पर पूर्व पार्षद अशोक यादव, बबलू सिंह, विष्णु सिंह, पंकज सिंह, प्रयागराज रविदास, राजीव सिंह उर्फ लड्डू सिंह, श्रीनिवास सिंह, गंगोत्री सिंह, आशा राय,, प्राची विश्वकर्मा, कोमल देवी, रीता देवी, ओम प्रकाश झा, पप्पू शर्मा, महेश सिंह, सखि चंद महतो, मानस रंजन पाल, परशुराम चौहान, कुणाल सिंह, नीरज शर्मा, गौतम पासवान, अरुण कुमार दास, मिथलेश सिंह, ऋषभ राज कश्यप, सावित्री देवी, कलावती देवी, रीता देवी, ब्यूटी देवी, संजू कुमारी, उपेन्द्र चौहान, सूरज विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, बालमुकुंद राम आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन संकट मोचन पाण्डेय ने किया,धन्यवाद ज्ञापन पप्पू शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *