पत्रकारिता को नया आयाम दें – शशि भूषण सिंह

Local


प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के 2 वर्ष पूरा होने पर विशेष
@ शशि भूषण सिंह ( हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार)
धनबाद। पत्रकारिता हमेशा से कठिन परिस्थितियों की कसौटी रही है। छोटे प्रयास से प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल अपना 2 वर्ष सफलता पूर्वक पूरा किया। प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के सभी सहयोगियों को ढेरों शुभकामनाएं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में हमेशा कठिनाई आती है। खबरों के संकलन से लेकर प्रकाशन तक , राजनीतिक हस्तक्षेप से आर्थिक संकट तक। इसके बावजूद पत्रकारिता को जीवंत रखना और जीवटता के साथ पत्रकारिता को नया आयाम देना एक चुनौती पूर्ण कार्य है।
प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल सामाजिक राजनीतिक और सामायिक विषयों को केंद्र में रखा और बिना किसी दबाव के खबरों को ईमानदारी पूर्वक अपने पाठकों तक पहुंचाया। इसके लिए साधुवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *