@ विजय कुमार
बाघमारा पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में
बाघमारा। बाघमारा का इंद्रा चौक गुरुवार को बच्चा चोरी के संदेह में हंगामेदार रहा। हेमंती देवी नामक महिला अपने बच्चे रियान राज के साथ दुग्धा जा रही थी। बाघमारा के इंद्रा चौक पर ऑटो पकड़ने के दौरान एक अन्य महिला बच्चे को अपना बता हंगामा करने लगी। दो महिला और एक बच्चे को अपना बेटा बता रही थी जिससे बच्चा चोर गिरोह का अंदेशा होने पर स्थानीय लोग जमा हो गए और बाघमारा पुलिस को तत्काल सूचना दी।
मौके पर पहुंची बाघमारा पुलिस ने पूछताछ की जिसमें बच्चे ने अपनी मां हेमंती देवी को बताया। वहीं दूसरी महिला स्पष्ट कुछ नहीं बता रही थी।
बाघमारा पुलिस उक्त महिला से पूछताछ और मानसिक स्थिति कमजोर दिखने को लेकर धनबाद भेज दिया है।
हेमंती देवी ने बताया कि जामाडोबा से वह अपने मायके दुग्धा जा रही थी। इसी क्रम में दूसरी महिला उसके पुत्र को अपना बताने लगी। स्थानीय लोगों ने समय प मदद की ऐ पुलिस को बुलाया।

