धनबाद। धनबाद के भूली खेरकाबाद में रविवार को नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरत मंदो के बीच कम्बल का वितरण किया।
कम्बल वितरण के दौरान लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में कनकनी और ठंड ने गरीब असहाय वर्ग के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। इस ठंड में कोई जीवन हारे नहीं इसके लिए । धनबाद के सफल व्यवसायी सह समाजसेवी एल बी सिंह और कुंभ नाथ सिंह के सौजन्य से कम्बल वितरण किया जा रहा है।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि समाज में आज भी एक वर्ग वंचित और सुविधा के अभाव से जूझ रहा जिसकी मदद को हाथ बढ़ाना चाहिए। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।
मौके पर लालती देवी, कुसुम देवी, राम कुमार चौहान, संदीप कुमार, सुरेश चौहान, गूंजा कुमार आदि मौजूद थे।


