भूली। भूली आजाद नगर के समाजसेवक सह भाजपा नेता जितेंद्र कुमार ने वार्ड 17 में विकास कार्य और नव वर्ष की अपेक्षा को लेकर कहा कि वार्ड 17 में तेजी से विकास कार्य धरातल पर उतरेगी, सड़क लाइट के साथ 66 लाख की लागत से सिल्वर डव स्कूल के सामने पार्क का निर्माण की योजना जल्द ही शुरू होगी। नव वर्ष आम लोगों के अपेक्षा को पूर्ण करने वाला हो और शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के अवसर के साथ मूलभूत सुविधा को पूर्ण करने वाला हो।
आजाद नगर के साथ पूरे कोयलांचल वासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

