धनबाद। नव वर्ष के जश्न को लेकर पर्यटक स्थलों के साथ शहर के होटल और रेस्टोरेंट भी सज कर तैयार हो रहे हैं। धनबाद के विनोद बिहारी चौक स्थित कावेरी फैमिली रेस्टोरेंट भी दुल्हन की तरह सज कर तैयार है। कावेरी फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक सुंदिष्ट कुमार ने बताया कि नव वर्ष के जश्न को लेकर तैयारी की गई है। फैमिली के साथ यहां नव वर्ष का जश्न मना सकते हैं।

