सेवा पखवाड़ा में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Local

@ जितेंद्र कुमार

धनबाद। केंद्रीय मंत्री अन्नपुर्णा देवी बाल विकास परियोजना मंत्रालय ने अटल स्मृति सम्मेलन में कहा अटल बिहारी वाजपेई भारत रत्न की गाथा काफी महत्वपूर्ण है। आज जरूरत है उनके बताए गए आदर्शो को अपनी जीवन में उतारने का काम करे। अटल बिहारी वाजपेई हर वर्ग के लोगों के लिए योजना लाई थी। उनका उद्देश्य था हर वर्ग के लोगों का विकास हो। अटल जी हर नदी को गंगा के समान कहा था साथ ही कंकड़ में शंकर का वास होता है। यानी आप अपने नजरिए में बदलाव लाकर भारत को विकास के रास्ते पर लेकर चले। अटल जी शिक्षा विद, कवि, समाज सुधारक थे। अटल जी के कार्यकाल में पोखरण परीक्षण से सामरिक महता को बताया। चतुर्भुज योजना को लाकर चतुर्मुखी विकास किया। शिक्षा नीति में अटल जी आमूल परिवर्तन लाए थे। आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कई निर्णय लिए थे। अंतिम व्यक्ति तक विकास चाहते थे। शून्य से शिखर तक संगठन को लेकर गए। भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की। दो से पूर्ण बहुमत के पथ पर पार्टी को लेकर चलने का काम किए। युवा , किसान, महिला को आगे बढ़ाने के लिए अटल जी कई योजनाओं को लाने का काम किया था। ओद्योगिक बढ़ावा देने के लिए ओद्योगिक नीति को मजबूत बनाए थे। युवा स्वालंबन, किसान स्वालंबन, नारी स्वालंबन नीति बनाई थी। सता नहीं संकल्प पर जोर दिया उनका कहना था सरकार आती रहेगी जाती रहेगी परंतु भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ना है। कार्यकर्ता गणों को विचार दिया। हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा। भारत की सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा दिया। आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा दिया। झारखंड की धरती को गठन करके दिया। आज झारखंड को अटल जी के सपने को बनाना है उन्होंने हो झारखंड के लिए सोचा था उस रूप में बनाना है। अटल जी राजनीतिक सुचिता, महत्वता को आगे बढ़ाना है। धनबाद के विषय में अटल जी ने सोचा था ओद्योगिक रूप से मजबूत बनाना है। ऐसे विभूति को आज याद कर रहे जो कार्यकर्ता को सबल बनाने का काम किया। राष्ट्र प्रथम जो उनका नारा था उसे बढ़ाने की जरूरत है । भारत गांवों का देश है गांव के हर लोगों तक विकास पहुंचे यह हम सभी को सोचना है। नारी स्वालंबन, नारी शक्ति वंदन को मजबूती के साथ बढ़ाने की जरूरत है। आज नरेंद्र मोदी जी अटल जी के अभियान को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर है। आज संकल्प ले भारत को अटल बिहारी वाजपेई जी के आदर्शों पर चले इसी से भारत विकसित बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *