@ जितेंद्र कुमार
धनबाद। अंतरराष्ट्रीय प्राप्त भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले बार काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य सह dy general सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया प्रशांत कुमार सिंह इस बार झारखंड बार काउंसिल के सुयोग्य उम्मीदवार हैं। आप सभी अधिवक्ता गणों से आग्रह है कि अधिक से अधिक आशीर्वाद देकर झारखंड से प्रतिनिधित्व करने का मौका देकर आगे बढ़ाने का काम करें। आपको बताते चले कि प्रशांत कुमार सिंह कोयलांचल से आगे बढ़ते हुए लगातार विधिक सेवा में अग्रसर होकर कार्य करना चाहते हैं। झारखंड बार काउंसिल के सुयोग्य उम्मीदवार के रूप में झारखंड के सभी जिलों में भ्रमण कर अधिवक्ता गणों से मिलकर उनके बार विकास के प्रति गंभीर सोच रखने का काम कर रहे हैं। आज धनबाद और बोकारो में लॉ कॉलेज इसका जीता जागता उदाहरण है।

जितेंद्र कुमार अधिवक्ता कहते हैं प्रशांत कुमार सिंह प्रतिभा के धनी हैं जब भी विषम परिस्थितियों में झारखंड के बारों को जरूरत पड़ती है एक सिपाही के रूप में खड़े होकर समस्याओं का समाधान करवाते हैं। कोरोना काल में अधिवक्ता गणों की हितों की रक्षा करने हेतु आवश्यक कदम उठाकर सभी अधिवक्ता गणों को सुविधा बहाल करवाने का काम किए। आज झारखंड बार की जो भी कार्य बची हुई है उसको समाधान करने के प्रति गंभीर सोच रखने का काम कर रहे हैं।

