धनबाद। मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नववर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। नववर्ष में आम लोगों के अधिकार संरक्षण को लेकर कार्य किया जाएगा। सामाजिक समरसता और समरूपता के लिए यह जरूरी है कि समाज में रह रहे लोगों के मूल अधिकारों की रक्षा की जाए।
झारखंड प्रदेश वासियों को पुनः नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका नववर्ष मंगलमय हो।

