भूली। भूली सी ब्लॉक कुंवर सिंह चौक के समीप शुक्रवार की सुबह दर्जनों लोगों ने डी ब्लॉक सेक्टर 10 खटाल निवासी रवि रंजन यादव को घर से बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किया। जिसमें रवि रंजन यादव घायल हो गया।
घटना को लेकर रवि रंजन यादव के पिता राजू यादव ने भूली पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि रवि रंजन यादव को विभिन्न फोन नंबर से फोन कर बुलाया और रवि रंजन यादव पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें रवि रंजन यादव बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज एस एस एन एम सी एच धनबाद में चल रहा है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों के सूचना पर मौके पर पहुंची भूली पुलिस ने घटना पहुंची और रवि रंजन यादव को बचाया । घटना स्थल से ही भूली पुलिस ने रूपलाल महतो को हिरासत में लिया और भूली थाना ले आई।


