भूली। भूली के पंचवटी, अम्बेडकर नगर और भूली बस्ती में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में ठंड का कहर जारी है। ऐसे में कई आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के सामने समस्या होती है। ठंड को देखते हुए कंबल का सहयोग किया गया।
इस अवसर पर संदीप कुमार, सुरेश चौहान, नवीन, भोला, लालती देवी, कुसुम देवी आदि उपस्थित थी।

