भूली। भूली शिवपुरी स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम में रविदास विचार मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के कुसुंडा एरिया 6 , भूली नगर प्रशासन और रीजनल हॉस्पिटल का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने पर छोटू राम का स्वागत सम्मान किया गया। छोटू राम को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रविदास विचार मंच के महासचिव सह आंबेडकर विचार मंच के संरक्षक और एटक के कुसुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष छोटू राम के योगदान को लेकर शुभकामना दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास विचार मंच के अध्यक्ष मोहन राम ने किया। संचालन चंदन दास किया। धन्यवाद ज्ञापन रामदेव दास ने किया।

छोटू राम ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद ढुल्लू महतो ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगा। कोलियरी क्षेत्र में श्रमिक हित में बेहतर कार्य होगा और भूली में श्रमिकों के सुविधा के साथ स्वास्थ्य सेवा को लेकर भी कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होकर शिशिर कुमार महतो, अशोक यादव, राजेंद्र प्रसाद, टुनटुन यादव, सुभाष दास, भोलू यादव, राजदेव राम, पार्थों दत्ता, संतोष कुमार, गजेंद्र कुमार, बिजेंद्र भारती, शिवचंद पासवान, सुरेश दास, राम सागर राम, कमलेश कुमार, दीपक रविदास, अनिल कुमार , संजय दास, मुकेश राम, मुंशी दास, शंभू प्रसाद, मनन कुमार, बद्री सिंह, पंकज महतो, रामदेव रविदास, सुमित्रा मिश्रा, माया कुमारी, अमरेश कुमार भारती आदि ने बधाई दी।


