नागरिक संघर्ष मोर्चा का वनभोज सह मिलन समारोह

Local


भूली। नागरिक संघर्ष मोर्चा का नव के अवसर पर शिवपुरी में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर अतिथि कांग्रेस नेता वैभव सिंहा , भाजपा नेत्री आशा राय, बीएमएस के वरिष्ठ नेता उमेश्वर झा शामिल हुए।
मौके पर वैभव सिंहा ने सभी को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि नागरिक संघर्ष मोर्चा जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर होकर अपनी आवाज उठाई है। आने वाले समय में मोर्चा बेहतर कार्य करे इसकी शुभकामना देते हैं।
उमेश्वर झा ने नागरिक संघर्ष मोर्चा के सभी सदस्यों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति , संगठित होकर किसी भी आंदोलन को उसके लक्ष्य तक ले जाया जा सकता है।
आशा राय ने कहा कि नागरिक संघर्ष मोर्चा आमजन से जुड़े सामाजिक राजनीतिक विषयों पर कार्य करती रही है। यही जागरूकता समाज को नई दिशा प्रदान करती है।
नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नागरिक संघर्ष मोर्चा अपने स्थापना काल से सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाया है और इसी रास्ते पर आगे भी चलना है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को नूतन वर्ष की बधाई।
वनभोज सह मिलन समारोह में जगदीश प्रसाद राय, बी सी सरकार, प्रियव्रत सिंह, ऊषा मेहता, पुष्पा देवी, रूपेश कुमार वर्मा, प्रमोद पासवान, इंदु देवी, रीना देवी, उमेश ठाकुर, अमरजीत कुमार सत्यम , गुड्डू कुमार साव, नरेश चौहान, शकुंतला देवी, रीमा देवी, प्रकाश यादव, अजय यादव, पवन यादव, साधु जी, छोटू यादव, रौशन कुमार, आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *