सनातन धर्म जागरण समिति का आक्रोश सभा

Local

धनबाद। बांग्लादेश में निरंतर हिंदू समाज एवं पवित्र मंदिरों पर हो रहे कायरतापूर्ण हमलों के विरोध में रविवार को सनातन धर्म जागरण समिति, धनबाद द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित आक्रोश सभा में एकदिवसीय धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिंहा, निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल , निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन , सिंदरी की पूर्व विधायक तारा देवी सहित दर्जनों राजनेताओं ने हिस्सा लिया और संबोधन किया।


सनातन धर्म जागरण समिति के सभा को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिंहा ने कहा कि यह कार्यक्रम सनातन संस्कृति की रक्षा, मानवाधिकारों की सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। हम स्पष्ट करते हैं कि विश्व के किसी भी कोने में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार अस्वीकार्य हैं। शांतिपूर्ण, संगठित और संवैधानिक तरीकों से अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाते रहना हमारा दायित्व है।


मौके पर भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, संकट मोचन पाण्डेय, प्राची विश्वकर्मा, सुमेश कुमार साव, कैलाश गुप्ता, सूरज विश्वकर्मा, कुणाल रंजन सिंह भूली से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *