सहजाद अंसारी बने झामुमो अल्पसंख्यक के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष

Local

बाघमारा। झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष सहजाद अंसारी को बनाए जाने पर बाघमारा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
सहजाद अंसारी ने बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर धनबाद जिला कमिटी और प्रदेश कमिटी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है उसका सम्मान करते हुए बाघमारा प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विचारों और सिद्धांतों को मजबूत करने का काम करूंगा।
सहजाद अंसारी ने कहा कि झारखंड का विकास जिस तेजी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं उसका लाभ बाघमारा प्रखंड की जनता को भी मिले इसके लिए जनचेतना लाकर बाघमारा में विकास के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *