भूली। भूली शिवपुरी में महर्षि मेंहीं आश्रम में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी शामिल हुई। लक्ष्मी देवी ने अधिवेशन में उपस्थित गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
लक्ष्मी देवी ने अधिवेशन में शामिल गुरुजनों के लिए 40 कम्बल उपहार स्वरूप भेंट की।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि गुरुजनों का आशीर्वाद मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं। गुरुजनों का सानिध्य खुशहाली का प्रतीक है। अधिवेशन में शामिल होकर ज्ञान और भक्ति की रसधार से मन तृप्त हुआ।
इस अवसर पर आश्रम के प्रधान गुरु सकलानंद बाबा और मनमोहन सिंह के साथ अन्य उपस्थित थे।

