भाजपा ने मजदूरों का हक मारने के लिए किया मनरेगा में बदलाव – सीता राणा

Local

धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से धनबाद के पुटकी वार्ड 9 और 10 में मनरेगा में बदलाव के विरोध को लेकर श्रमिकों के साथ चौपाल का आयोजन किया। चौपाल का नेतृत्व धनबाद प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष जानकी देवी ने किया।
चौपाल में श्रमिकों को मनरेगा में बदलाव के बाद होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।


मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने ना सिर्फ मनरेगा का नाम बदला है बल्कि मजदूरों के हक को मारने का काम किया है। जीराम जी के नाम पर श्रमिकों को अनिश्चित रोजगार और कम मजदूरी के साथ राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ डाल कर श्रमिकों के रोजगार को छीनने काम किया है।
सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के दौर में बेरोजगारी बढ़ी है। नए रोजगार के अवसर कम हुआ है और जो रोजगार कांग्रेस के कार्यकाल में सृजित किया गया था उसमें कटौती कर भाजपा सरकार जीराम जी के नाम पर छीन रही है।


जानकी देवी ने कहा कि चौपाल का आयोजन केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमा खलखो जी के निर्देश पर किया गया है। जिलाध्यक्ष आदरणीय सीता राणा जी के सानिध्य में धनबाद प्रखंड में श्रमिकों को जागरूक करने के लिए चौपाल का आयोजन आगे भी किया जाएगा।
मौके पर रूबी खातून, नीतू देवी, कविता धीवर, मीना देवी, रीता देवी आदि शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *