धनबाद। धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आज नगर कार्यालय धया में नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में धनबाद नगर प्रभारी दिनेश यादव उपस्थित हुए सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों का परिचय कराते हुए कमेटी के नेताओं ने प्रभारी दिनेश यादव का माला पहनकर स्वागत किया गया बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि मनरेगा देश के मजदूरों की आत्मा है मोदी सरकार महात्मा गांधी मनरेगा का नाम बदलकर देश की आत्मा को खत्म कर रही है लेकिन नाम बदलकर वह गांधी जी की विचारधारा और गांधी जी के सिद्धांत को नहीं मार सकते कांग्रेस पार्टी का इसका पुरजोर विरोध करेगी प्रभारी दिनेश यादव ने सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको मिलकर मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन करना है आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव है जिससे पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में रहेगी कांग्रेस पार्टी के जितने भी वार्ड पार्षद दावेदार हैं आवेदन पत्र जल्द से जल्द जिला कार्यालय में जमा कर दे और पार्टी उनको हर संभव मदद करने को तैयार है बैठक को श्रमिक नगरी भूली नगर अध्यक्ष वाल्मीकि ने भी संबोधित किया बैठक में बसंत कुमार चौधरी भोला चौधरी जय मंगल यादव हीरा जी मोहन कुमार जितेंद्र सिंह सूरज सिंह सीताराम मोदी एके झा कैलाश मोदी सीताराम मोदी अनिल झा जीतेंद्र सिंह जितेंद्र कुमार दास आदि सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी शामिल थे

