वार्षिक खान सुरक्षा को लेकर ईस्ट बसुरिया में कार्यक्रम आयोजित

Local


@ विजय कुमार

कतरास। बीसीसीएल के ईस्ट बसुरिया कोलियरी में मंगलवार को वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीसीसीएल के विभिन्न कोलियरी के अधिकारी और डीजीएमएस के अधिकारी शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया ।
वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर ईस्ट बसुरिया परियोजना पदाधिकारी एम एल राम ने बताया कि वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा में कोयला उत्खनन में लगे सभी विभागों के श्रमिकों को सुरक्षित कोयला खनन को लेकर जागरूक किया।


एम एल राम ने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देना है । कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण और सुरक्षित माहौल में उत्पादन को सुनिश्चित करना है। श्रमिकों को सुरक्षा अपनाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुति कर सुरक्षा का संदेश देते हैं। इस अवसर पर ईस्ट बसुरिया के सभी कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *