भूली। भूली सी ब्लॉक में मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में धनबाद निगम चुनाव 2026 को लेकर संघ के भूमिका पर चर्चा की गई।
डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए धनबाद में नागरिक सुविधा, प्रदूषण, विस्थापन के मुद्दे पर समकक्ष विचारधारा के प्रत्याशी का समर्थन करेगी और यह मेयर पद के साथ वार्ड स्तर पर भी लागू होगा।
वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष किरण चौहान ने बताया कि मानव सेवार्थ 24 जनवरी को भूली ई ब्लॉक में जरूरत मंडो के बीच कम्बल वितरण किया जाएगा। जिसमें बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद दा शामिल होंगे और उन्हीं के करकमलों द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद राय, रूपेश कुमार वर्मा, जनता बीपी, आशा राय आदि उपस्थित थीं।

