पानी से पानी पानी हो रहे लोग
बाघमारा। मुख्यमंत्री के हाथों कांको गोल बिल्डिंग ऐट लेन सड़क का एक वर्ष पूर्व उद्घाटन हुआ था। धनबाद के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी यातायात सुगम होगा की कल्पना साकार होती और हुई भी। लेकिन उक्त ऐट लेन सड़क के सर्विस लेन से राइजिंग पाइप लाइन गुजरने और उसमें खराबी आने के कारण लगभग एक वर्ष में नौ बार लोगों को समस्या झेलनी पड़ी है।
ताजा मामला नागरिकला फुट ओवरब्रिज के समीप पानी लीकेज होने से सड़क से होते हुए पानी आम लोगों के घर में घुस रहा है। लगातार पानी बहने से नीचे के घर और बगीचा भी पानी भर गया है।
भुक्तभोगी बेलिया देवी ने बताया कि करीब पंद्रह दिनों से पानी निकल रहा है। स्थानीय मुखिया और विभाग को शिकायत की , लेकिन पानी के पाइप में खराबी को ठीक नहीं किया गया। पानी बह कर घर और बगीचा में जमा हो गया है।
भुक्तभोगी बेलिया देवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पानी के पाइप को ठीक नहीं किया गया और हमलोगों के समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ऐट लेन सड़क को पूरी तरह जाम कर देंगे।
ऐट लेन सड़क में सर्विस लेन से राइजिंग पाइप गुजरी है। पाइप में खराबी आने पर पानी सड़क पर बहने लगता है अगर समय पर इसे ठीक नहीं किया गया तो सड़क भी टूट सकता है।
अब देखना है कि शिकायत के बाद भी विभाग कब राइजिंग पाइप को ठीक करता है।

