धूमधाम से मनाया गया नेताजी की जयंती

Local

@ विजय कुमार

कतरास। कतरास के तेतुलमारी सुभाग चौक पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर बतौर अतिथि नीलम मिश्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई में युवाओं को जागृत किया, संगठित किया और आजाद हिंद फौज बना कर अंग्रेजों से लड़े। नेताजी के विचारों को अपनाने की जरूरत है। आज देश के भीतर युवाओं में भटकाव आ गया है। युवाओं को नेताजी से सीखने की जरूरत है। धनबाद झारखंड और देश के युवा अगर नेताजी के पदचिन्हों पर चले तो देश को गुलाम बनाने वाली मानसिकता से लड़ा और जीता जा सकता है।
हरेंद्र चौहान ने कहा कि नेताजी ने युवाओं को संगठित किया आजादी के प्रति हुंकार भरा और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा से जोश भरा। आजादी के लड़ाई में नेताजी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है।
मुखिया अशोक ठाकुर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। नेताजी के पद चिन्हों पर चलकर देश को मजबूत और सुरक्षित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *