धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के नाम में बदलाव कर श्रमिकों को ठगने के विरोध में वार्ड नंबर 19 के नया बाजार महावीर स्थान में धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी की कार्यकारी अध्यक्ष अन्नू कुमारी के नेतृत्व में चौपाल के माध्यम से श्रमिकों को जागरूक करने और नाम बदलाव के साथ नियमों में बदलाव को लेकर जानकारी दी।
मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस पार्टी की देन है जिसमें श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिलती थी। भाजपा की मोदी सरकार ने ना सिर्फ नाम बदला बल्कि वैसे प्रावधान जोड़ा जिससे रोजगार नहीं मिलने की गारंटी दे रही है।
सीता राणा ने कहा कि भाजपा मनरेगा का नाम बदल सकती है लेकिन महात्मा गांधी के महत्व और कांग्रेस पार्टी के देश के प्रति किए गए कार्यों के योगदान को मिटा नहीं सकती।
अन्नू कुमारी ने मौके पर कहा कि चौपाल का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमा खलखो जी के आदेशानुसार किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष आदरणीय सीता राणा जी ने श्रमिकों को मनरेगा के नाम बदल कर वीभी जीराम जी के दुष्प्रभावों को बताया।
मौके निखत परवीन, नीतू देवी, मीना देवी, हेमा रजक, सूतिया खातून, शीला देवी, शमा परवीन, इशरत खातून, अफसाना , जिया देवी, सुमित्रा देवी, शाहजहां परवीन आदि मौजूद थी।

