भूली। भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के अंतर्गत भूली मंडल की एक अतिआवश्यक बैठक आज भूली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में अटल स्मृति पार्क में संपन्न हुई। बैठक में नवनिर्वाचित धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय का कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
बैठक में आगामी 25 जनवरी को टाउन हॉल, धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आदित्य साहू जी के आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भूली मंडल से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 25 जनवरी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बनता है, स्वयं दीवार लेखन करने वाला कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पद तक पहुंचता है और एक बूथ अध्यक्ष आदित्य साहू झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनता है।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सशक्त संगठनात्मक संरचना और आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण है।

धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की असली ताकत मंडल स्तर के कार्यकर्ता हैं। भूली मंडल द्वारा किया गया यह आत्मीय स्वागत पूरे संगठन में नई ऊर्जा का संचार करता है। आगामी 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आदित्य साहू जी का धनबाद आगमन संगठन के लिए ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें भूली मंडल की सक्रिय एवं रिकॉर्ड भागीदारी संगठन की मजबूती को दर्शाएगी।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा और अनुशासन पर आधारित संगठन है। अटल स्मृति पार्क जैसे प्रेरणास्थल पर आयोजित यह बैठक संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी का आगमन कार्यकर्ताओं में नया जोश और दिशा देगा, जिसके लिए सभी को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए।
जिला मंत्री पंकज सिन्हा ने कहा कि भूली मंडल संगठनात्मक दृष्टि से सदैव अग्रणी रहा है। 25 जनवरी का कार्यक्रम केवल स्वागत नहीं, बल्कि भाजपा की शक्ति, अनुशासन और जनसमर्थन का प्रदर्शन होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाया जाए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाए।

भूली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। आगामी 25 जनवरी को टाउन हॉल धनबाद में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन पर भूली मंडल से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह बैठक उसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बबलू सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन इंद्रकांत झा ने किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, श्रीनिवास सिंह, अशोक यादव, अशोक गुप्ता, रंजीत कुमार बिल्लू, प्रयाग रविदास, विष्णु सिंह, सखीचंद महतो, कुणाल रंजन, प्राची विश्वकर्मा , पप्पू शर्मा, उपेंद्र चौहान , ऋषभ राज कश्यप , महेश सिंह, आशा राय, दिलीप गुप्ता ,गौतम पासवान, बसंत राय, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा , श्याम शर्मा, नरेश पंडित ,मनोज प्रमाणिक ,गंगोत्री सिंह, ओम प्रकाश झा, रमन मिस्त्री, नरेश पंडित, धनजी यादव ,सदानन्द पाल , बबलू पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

