भाजपा ने मनरेगा श्रमिकों को ठगने का काम किया – सीता राणा

Local


भूली। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने और श्रमिकों को ठगने को लेकर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने भूली ई ब्लॉक सेक्टर टू वार्ड नंबर 15 में चौपाल का आयोजन किया।
आशा देवी के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में श्रमिकों को मनरेगा योजना के लाभ को लेकर बताया गया और नाम बदलने के बाद योजना में श्रमिकों के हित की अनदेखी और झूठा प्रचार को लेकर विस्तार से बताया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमा खलखो जी के आदेशानुसार धनबाद जिला में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं सीता राणा न कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का षडयंत्र कर रही है और मनरेगा का नाम जी राम जी किया इससे महात्मा गांधी के विचारों को नहीं मारा जा सकता है। भाजपा की मोदी सरकार ने श्रमिकों के हित को खत्म करने का काम किया है। जो रोजगार की सुविधा कांग्रेस ने दी उसे भाजपा खत्म करने की कोशिश कर रही है।
मौके पर निखत परवीन, मनवा देवी, चंदवा देवी, रीता देवी, क्रांति देवी, फुलवा देवी, कुंती देवी, मीना देवी, पूनम देवी, बबीता देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *