@ विजय कुमार
27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
बाघमारा। धनबाद के मजदूरों के मसीहा स्व शहीद सकलदेव सिंह की 27 पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। सिजुआ सकलदेव सिंह चौक पर बिहार जनता खान मजदूर संघ द्वारा शहीद सकलदेव सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद सकलदेव सिंह के पुत्र रणविजय सिंह ने मौके पर कहा कि सकलदेव सिंह मजदूरों के हित में कार्य करते रहे धनबाद के कोयला मजदूर सकलदेव सिंह को अपना मसीहा मानते थे। सकलदेव सिंह ने उस दौर में मजदूरों की आवाज उठाई जब कोयला क्षेत्र में निजीकरण में मजदूरों का शोषण होता था और तब इंदिरा गांधी जी की सरकार ने राष्ट्रीयकरण किया। आज फिर से वह दौर भाजपा सरकार में आई जब कोयला क्षेत्र में आउटसोर्सिंग में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है और धनबाद को एक सकलदेव सिंह जैसे नेतृत्वकर्ता की जरूरत है।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भी पुष्प अर्पित कर सकलदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
तेतुलमारी में भी शहीद सकलदेव सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शहीद सकलदेव सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और मौके पर मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शहीद सकलदेव सिंह मजदूरों के सही मायनों में हितैषी थे। उन्होंने मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन किया लड़ाई लड़ी। वर्तमान दौर में भी सकलदेव सिंह जैसे नेतृत्वकर्ता की प्रासंगिकता बनी हुई है।

