भूली। भाजपा झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू के धनबाद आगमन पर स्वगत के लिए भूली से प्राची देवी के नेतृत्व में महिलाएं रैली के शक्ल में अटल स्मृति पार्क से धनबाद रवाना हुईं।
प्राची देवी ने मौके पर कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आदित्य साहू जी के धनबाद में स्वागत के लिए महिलाओं के साथ टाउन हॉल धनबाद जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में आदित्य साहू जी को सुनने की उत्सुकता है।
आदित्य साहू के स्वागत के लिए प्राची देवी के साथ रीता देवी , सुषमा देवी, प्रिया देवी, मीना देवी , आशा देवी, रेणु देवी, कांति देवी , प्यारी देवी, राधा देवी, सोनी देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, रीना मुखर्जी, शर्मिला देवी आदि शामिल थी।

