धनबाद। देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय राजपुताना सेवा संगठन जिला धनबाद द्वारा भेलटांड स्थित फार्म हाउस में सचिव नीरज सिंह ने शान से झंडारोहण किया।भारतीय राजपूताना सेवा संगठन ने नये सदस्यों व पदाधिकारी गण को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

नीरज सिंह ने कहा कि संविधान हमें अधिकार और कर्तव्य दोनों देता है। हमे संविधान की रक्षा और सम्मान करना चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक और संगठित होने की जरूरत है और भारतीय राजपूताना सेवा संगठन पूरे देश में लोगों को एकसूत्र में बांधने का काम कर रही है।
भारतीय राजपुताना सेवा संगठन धनबाद जिला अध्यक्ष अधिवक्ता गजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय राजपूताना सेवा संगठन संविधान के अनुरूप कार्य कर रही है। आजादी के बाद 1950 में 26 जनवरी को देश संविधान लागू होने के बाद संप्रभु हुआ। देश आज शपथ ले कि संविधान में जो अधिकार दिए हैं उसके लिए लड़े आवाज उठाए और साथ ही जो दायित्व दिया गया है उसका निर्वहन करें।
झंडारोहण कार्यक्रम में भारतीय राजपूताना सेवा संगठन धनबाद जिला के सम्मानित सदस्यगण मौजूद थे।

