भूली। भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल स्मृति पार्क में गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद विधायक राज सिंहा ने झंडारोहण किया और तिरंगा बैलून आसमान में छोड़ कर शांति का संदेश दिया।
मौके पर धनबाद विधायक राज सिंहा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में सभी के अधिकार और दायित्व वर्णित है हमे संविधान के अनुरूप आचरण करना होगा। राष्ट के मजबूती के लिए जरूरी है कि लोग अपने संविधान को पढ़ें समझें और अपने जीवन में उसका अनुसरण करें। राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट हों और अपने कार्यों से यह सिद्ध करें कि हम संविधान का सम्मान करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, इंद्रकांत झा, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, श्रीनिवास सिंह, सतेंद्र ओझा , ललन मिश्रा, डॉ महेश वर्मा, मुकेश सिंह, प्राची देवी, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, उमेश्वर झा, रीता देवी, आशा राय, राजू सिंह, आनंद सिंहा, पंकज सिंह, पप्पू शर्मा, बबलू सिंह, विनोद कुमार, उपेन्द्र सिंह, गौतम पासवान, प्रयागराज रविदास, मनोज मालाकार, जितेंद्र कुमार चंद्रबंशी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।

