रेमा सिंह ने गणतंत्र दिवस पर फहराया झंडा

Local


भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर टू में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेमा सिंह ने शान से झंडा फहराया।
मौके पर रेमा सिंह ने कहा कि देश के आजादी में लाखों लाख लोगों ने शहादत दी , लाखों लोगों ने संघर्ष किया जिसके बाद हमे आजादी मिली। आजादी के बाद 1950 में 26 जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ। संविधान के निर्माण में राजेंद्र प्रसाद और भीम राव अम्बेडकर जैसे विभूतियों का योगदान रहा जिसे हमे भूलना नहीं है। हमे संविधान के सम्मान और उसकी रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा। तभी हमारा संविधान सुरक्षित रहेगा।


रेमा सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हर देशवासियों के लिए आज गर्व का विषय है। हमारा संविधान हर एक नागरिक को उसका सम्मान जनक जीवन जीने का अधिकार देता है। हमे अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *