भूली। भूली सी टाइप स्थित बुद्ध मैदान में मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने शान से झंडारोहण किया इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण भी किया गया।

मौके पर डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हमारा संविधान देश के हर नागरिक को सम्मान से जीवन जीने का अधिकार देता है। अधिकार के साथ दायित्व भी निर्धारित किया गया है। हमे अपने संविधान का सम्मान करना होगा और इसके लिए जागरूक व संगठित रहना होगा।
झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद राय ने कहा कि गणतंत्र दिवस अधिकार पाने के विचारों तक सीमित ना हो बल्कि उसमें वर्णित दायित्व का पालन भी करना होगा। हमे अपने संविधान की रक्षा और सम्मान के लिए तत्पर रहना होगा। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई।
महिला प्रकोष्ठ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किरण चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जरूरत मंडो के बीच कम्बल का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर रूपेश कुमार वर्मा, भारती कुमारी, सुनीता देवी, सुरेंद्र यादव, विजय शर्मा, श्याम सुनूर राउत, अशोक कुमार गुप्ता, अजय पासवान, जनता बीपी, विजय श्रीवास्तव , बहादुर महतो आदि मौजूद थे।

