धनबाद। देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा धनबाद के पुटकी गांधी ग्राम में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने शान से झंडा फहराया।
मौके पर सीता राणा ने अपने संबोधन में कहा कि देश के आजादी के बाद 1950 में 26 जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ। संविधान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का महत्व्पूर्ण योगदान रहा। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमे प्रयास करना हे कि हमारा संविधान सुरक्षित रहे ताकि देश के हर एक नागरिक का अधिकार सुरक्षित रहे और देश का हर एक नागरिक सम्मान से जीवन जीने का अधिकार रखे।
मौके पर गुड़िया देवी, मीना देवी सहित स्थानीय लोग शामिल थे।

