लक्ष्मी देवी ने शान से फहराया तिरंगा

Local


भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर टू में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया। लक्ष्मी देवी ने सेक्टर तीन में भी शान से झंडा फहराया।
वहीं झंडारोहण के अवसर पर लक्ष्मी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के आजादी में लाखों लोगों ने संघर्ष किया बलिदान दिया तब भारत आजाद हुआ और आजाद भारत को विश्व का सबसे बड़ा संविधान बाबा साहब भीम राव ने देशवासियों को दिया। जिसमें देश के हर एक नागरिक को सम्मान से जीने का अधिकार मिला। समानता के साथ जीवन यापन का अधिकार मिला, जहां ना लिंग भेद है और न वर्ग भेद। आज संविधान के शक्ति पर ही देश का नागरिक चैन की नींद सोता है। जरूरत है कि हम अपने संविधान को सुरक्षित रखें। मजबूत बनाएं और इसके लिए जागरूक बने रहें।

इस अवसर कुमार कंचन, दीपक कुमार, राधा देवी, रीना देवी, बेबी देवी, नीलम देवी, पूनम देवी, शारदा देवी, रंजू देवी, कांति देवी, लालती देवी, भारती कुमारी, शांति देवी, भागमती देवी, सीमा देवी, सोनी देवी, किरण देवी, मुन्नी देवी, अनशन देवी, रामदुलारी देवी, गायत्री देवी, खुशी कुमारी, रेखा देवी, संदीप कुमार पासवान, सुरेश चौहान, सुनील कुमार, शशि कुमार, अर्जुन पासवान, ओम प्रकाश, कुलदीप कुमार, दास , पवन कुमार, गुड़िया देवी, सविता देवी, उमा देवी, गीता देवी, गिरिजा देवी, शकुंतला देवी, पूनिया देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी, राहुल कुमार, आशीष कुमार, दिलीप सिंहा, अनवर अंसारी, शंभू सिंह , सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *