शक्ति मार्केट में शान से फहराया तिरंगा

Local


भूली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शक्ति मार्केट भूली में झंडारोहण कार्यक्रम भूली चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान में मनाया गया। शक्ति मार्केट में शान से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर भूली चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामदास राजभर, सचिव अजय विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सोनी और साथ में चेंबर के सभी दुकानदार सदस्य के रूप में पंकज दुआ, अभिषेक वर्मा, अनिल सिंह , डॉक्टर महेश कुमार वर्मा वर्मा, संतोष कुमार, अजीत कुमार , संजय अग्रवाल आदि शामिल थे।
मौके पर सचिव अजय विश्वकर्मा ने कहा कि देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों को बधाई। आज का दिन वह अवसर है जब हम अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं और संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के साथ संविधान निर्माण में योगदान देने वाले विभूतियों का आभार व्यक्त करते हैं। हमारा संविधान देश के हर एक नागरिक को समतामूलक समाज में सम्मान से जीवन व्यतीत करने का अधिकार देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *