भूली। भूली डी ब्लॉक सेक्टर 2 में निवर्तमान पार्षद मौसमी कुमारी ने गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया। मौके पर मौसमी कुमारी ने कहा कि देश के आजादी के बाद संविधान लागू हुआ और देश संप्रभुता संपन्न हुआ। संविधान में देश के हर नागरिक को समतामूलक समाज में सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिला। हमारा संविधान हमें शांति प्रेम सदभाव की सीख देती है। संविधान ने ही आधी आबादी को उसे समाज का नेतृत्व करने का हक देता है। हमे जो अधिकार मिले हैं उसका दायित्व निर्वहन के साथ संविधान का सम्मान और रक्षा करने की जरूरत है।
मौसमी कुमारी ने आगे कहा कि आज समाज में महिलाएं मुख्यधारा से जुड़ रही है। अपने संघर्ष और संविधान के अधिकार से समाज का परिवार का नेतृत्व कर रही हैं। समाज में सम्मान जनक स्थिति को प्राप्त कर रही हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने संविधान में वर्णित अधिकारों का सम्मान करें दायित्व का निर्वहन करें और महिला सशक्तिकरण के दिशा में मजबूती से आगे बढ़े यह वर्तमान समय की जरूरत भी है और मांग भी। महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सजग रहने की जरूरत है ताकि कोई महिलाओं का हक ना मार सके।
मौसमी कुमारी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, मानस रंजन पाल, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, राजाराम बाउरी आदि मौजूद थे।

