अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना पर

Local

जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने की बात, कॉलेज का किया निरीक्षण

बाघमारा। कतरास के कतरास कॉलेज में प्राचार्य वीरेंद्र कुमार द्वारा अर्थशास्त्र की शिक्षिका अंकिता झा के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। और प्राचार्य वीरेंद्र कुमार को इस्तीफा देने की मांग कर रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनिश्चितकालीन धरना को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह कतरास कॉलेज पहुंची और धरना दे रहे छात्रों से बात की।
वहीं शारदा सिंह ने कतरास कॉलेज का निरीक्षण किया। जिसके बाद शारदा सिंह से पत्रकारों से बात की और कहा कि कतरास कॉलेज की स्थिति काफी दयनीय है। यहां दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्र से बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। वहीं शिक्षिका के साथ अगर दुर्व्यवहार होता है तो बच्चियां कहां से सुरक्षित रहेंगी। इस मुद्दे से राज्यपाल महोदय को अवगत कराउंगी।
शारदा सिंह ने कतरास कॉलेज की स्थिति को लेकर कहा कि निरीक्षण करने के बाद देखा कि यहां सुविधा का अभाव है। गंदगी है , साफ पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं होता है। कार्यालय की स्थिति भी ठीक नहीं है। सभी बिंदु पर उचित फोरम में बात रखूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *