बाघमारा। बाघमारा के कतरास सिजुआ स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज में बिनोद बिहारी महतो भवन का उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र महतो उपस्थित हुए। लेकिन उदघाटन कार्यक्रम को निगम निकाय चुनाव 2026 में आचार संहिता लागू हो जाने के कारण आंशिक रूप से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
वहीं शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो का कॉलेज परिवार और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

रविन्द्र महतो ने कहा कि शिक्षा को आधार बना कर ही भविष्य को गढ़ा जा सकता है। झारखंड के अग्रणी नेता शहीद शक्तिनाथ महतो और विनोद बिहारी महतो ने शिक्षा को संबल बनाने की बात कही थी। वहीं टुंडी के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपने क्षेत्र और क्षेत्र के बाहर भी शिक्षा का अलख जगाया है जो आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा देकर युवाओं का भविष्य संवारेगा।
रविन्द्र महतो ने झारखंड के निगम निकाय चुनाव को लेकर कहा कि कानूनी और न्यायसंगत चुनाव कराने में तकनीकी तौर पर जरूर देरी हुई है। लेकिन प्रजातंत्र के भावना को जीवंत रखना है और सफलता से चुनाव हो क्षेत्र का विकास हो इसका ध्यान जनता को रखना चाहिए।


