ईस्ट बसुरिया पुलिस से की मांग, जताया आक्रोश
कतरास। कतरास के ईस्ट बसुरिया ओ पी अंतर्गत रेंगुनी पंचायत में ग्रामीण सड़क से कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन के खिलाफ रेंगुनी पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों ने मल्लाह चौक होते हुए भूली और सुभाष चौक की ओर जाने वाली कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन के खिलाफ शुक्रवार को ईस्ट बसुरिया ओ पी पुलिस से मांग की और कहा कि इसमें अवैध कोयला लदा वाहन भी शामिल है। और अवैध कोयला लिफ्टर द्वारा ईस्ट बसुरिया अंतर्गत शमशान घाट के भूखंड को जबरन कब्जा कर रास्ता का निर्माण किया जा रहा है।

रेंगुनी पंचायत के समाजसेवी रंजीत प्रसाद ने विरोध जताते हुए कहा कि कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन से स्थानीय लोगों और छोटे वहां चालक और स्कूली बच्चों के लिए खतरा साबित हो सकता है। जिसे अविलंब बंद किया जाए। अवैध कोयला लिफ्टर अगर दबंगता से वाहन ले जाने का काम करेगा तो स्थानीय ग्रामीण किसी से डरने वाले नहीं हैं और ग्रामीण रास्ता को बंद करने का भी कार्य किया जाएगा। प्रशासन अवैध कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन पर अविलंब रोक लगाए।
मौके पर गोपी निषाद, महेश निषाद, रमेश निषाद, मुकेश निषाद, विनोद भुईयां, सोनाथ दत्ता, नेपाल कुमार दत्ता, मागा राम दत्ता, संजीत निषाद, रवि निषाद, छोटू निषाद, कलेश निषाद. विक्की रजक, सूरज रजक आदि मौज़ूद थे।

