भूली। भूली नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम सभी कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर फूलमाला चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए करते हुए अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने कहा कि पूरे विश्व को सत्य अहिंसा का मार्ग बताने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को यह देश सदैव याद रखेगा ।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अजय कुमार चौधरी, उर्फ गुड्डू चौधरी, राजेंद्र वर्मा, अरुण कुमार मंडल, आजाद रंजन, बब्बन पासवान, विजय रविदास, चुन्नू सिंह, मंटू वाल्मीकि, अरुण पासवान, आकाश कुमार, परमेश्वर रविदास आदि शामिल थे

