भूली आजाद नगर में समाजसेवक जितेंद्र कुमार ने छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण करने के दौरान कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूक अभियान चलाने की जरूरत है चाहे गांव हो या शहर। बच्चे जब शिक्षित होंगे अपने घर के लोगो को शिक्षित करेंगे। समाज को शिक्षित करेंगे। आज समाज को यही जरूरत है अगर भारत में शिक्षा को प्रभावी बनाना है। घर की बेटी दूसरे के घर का भविष्य होती है जो दूसरे घर को शिक्षित बनाती है। बेटा अगर शिक्षित होता है तो घर में ज्योत जलाते है। एक पीढ़ी तैयार होती है जो सुखमय परिवार बनाने में मददगार होता है। जितेंद्र कुमार ने ठाना है शिक्षा का ज्योत जलाना है। आज केरल जैसे राज्य की जरूरत जो सभी राज्यों में शिक्षा की अलख ज्योत जलाना है।


