रैदास जयंती 1 फरवरी को भूली में धूमधाम से मनाया जाएगा – छोटू राम

Local


भूली। भूली के शिवपुरी संत शिरोमणि गुरु रैदास जयंती 1 फरवरी को रविदास विचार मंच द्वारा भूली के शिवपुरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। रविदास विचार मंच के महासचिव छोटू राम ने बताया कि मंच की ओर से संत शिरोमणि रैदास जयंती धूमधाम से हर वर्ष की भांति मनाया जाएगा। इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिंहा, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, यादव महासभा के अध्यक्ष आर एन सिंह यादव, जिला परिषद सदस्य इस्राफील खान उर्फ लाला, परिसंघ धनबाद के अध्यक्ष संतोष कुमार, अखिल भारतीय परिसंघ गिरिडीह के अध्यक्ष मुनेश्वर रविदास की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
1 फरवरी को दस बजे सुबह से भजन कीर्तन और 2 बजे से अतिथियों का स्वागत भाषण कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों की भागीदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *