विकास की लंबी लकीर खींचूंगी – शिवानी तिवारी
भूली। भूली के वार्ड 16 से बतौर पार्षद प्रत्याशी शिवानी तिवारी ने नामांकन पत्र लेते हुए अपना दावा पार्षद प्रत्याशी के रूप में किया। शिवानी तिवारी ने कहा कि धनानंद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 16 में विकास की लंबी लकीर खींचूंगी। मेरे पास वार्ड 16 में विकास के लिए पूरी योजना है जिसमें बच्चों के प्राथमिक शिक्षा के विकास और उच्च शिक्षा तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, पानी सड़क सफाई की योजना के साथ वार्ड 16 की युवतियों और महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर योजना है। वार्ड 16 को सांस्कृतिक और साहित्यक वातावरण के रूप में तैयार करने के साथ वार्ड 16 के सौंदर्यीकरण का कार्य के रूप में बेहतर योजना के साथ काम करूंगी।
वार्ड 16 की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह अवसर है कि हम विकास और भविष्य निर्माण को लेकर अपना मताधिकार का प्रयोग करें।

