वार्ड 15 के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं – रेमा सिंह

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 की पार्षद प्रत्याशी रेमा सिंह ने अपना दावा किया है। रेमा सिंह ने बतौर प्रत्याशी वार्ड 15 की जनता से अपील करते हुए कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव अपेक्षाकृत देरी से घोषित हुआ। और अब अवसर है कि हम अपना प्रतिनिधि चुनें। धनबाद नगर निगम के वार्ड 15 से मैं पार्षद प्रत्याशी के तौर पर अपनी घोषणा की हूं। मुझे उम्मीद है कि आप अपना प्रतिनिधि चुनने के क्रम में आप मेरी बातों को सुनने समझने और महसूस करने का प्रयास करेंगे।
रेमा सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव पहली बार 2010 और फिर 2015 में हुआ। कोरोना संक्रमण के दौर में चुनाव टाला गया और कई अड़चनों के बाद यह 2026 में घोषित हुआ। मैं जब पिछले पंद्रह वर्षों को देखती हु और महसूस करती हूं कि आप भी इस दौरान कई सवालों से जूझ रहे होंगे जिसका जवाब अब मिलना चाहिए। जिन अपेक्षाओं के बीच निगम चुनाव हुआ और वार्ड 15 की देवतुल्य जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान किया। क्या वह अपेक्षा पूर्ण हुआ। क्या वार्ड को समुचित रूप से विकसित करने के दिशा में कार्य किया गया ? क्या चंद नाली निर्माण से समस्या खत्म हुई ? आज भी बरसात का पानी नाली का पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है। क्या सफाई और सौंदर्यीकरण के दिशा में ठोस पहल की गई जिससे आम लोगों को गंदगी से राहत मिल सके। मगर ऐसा भी नहीं हुआ। पिछले पंद्रह वर्षों में कभी ऐसा नहीं लगा कि हम नगर निगम के विकसित वार्ड में निवास कर रहे।
अब वह समय आ गया है जब हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना प्रतिनिधि चुनने के साथ उन अपेक्षाओं को धरातल पर ला सकते हैं। जो वार्ड 15 में समुचित नाली निर्माण, गाली मुहल्ले की सड़क निर्माण के साथ वार्ड 15 में बेहतर शिक्षा व्यवस्था , लाइब्रेरी और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर कार्य करे। वार्ड 15 में लोगों को गंदगी से मुक्ति दिलाएं और सौंदर्यीकरण की योजना के साथ पार्क और खेल मैदान की बेहतर व्यवस्था करे।

रेमा सिंह ने आगे कहा कि वार्ड 15 के समुचित विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से क्षेत्र का विकास कार्य करूंगी और योजनाओं का लाभ आप जनता तक पहुंचाऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *